*शहर में अवैध रूप से सब्जी फल बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-प्रतिभा पाल निगम आयुक्त*
इंदौर नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज फिर दोहराया कि शहर में अवैध रूप से सब्जियां और फल का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी 19 झोन में फल और सब्जी का अवैध रूप से विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । कई दिनों से उक्त कार्रवाई हो भी रही है । उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम द्वारा जप्त सब्जी फल को निगम कर्मियों द्वारा घर ले जाते हुए वीडियो में दिखाया गया था अब भविष्य में अगर किसी निगम कर्मी ने जप्त सब्जी फल को चिड़ियाघर पहुंचाने के बजाय अपने घर ले जाते हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई सब्जी बास्केट और फ्रूट बास्केट की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा कि आर्डर देने के 24 घंटे के अंदर हर हाल में लोगों को फल और सब्जी मिल जाए।






