*निर्माण कार्य प्रारंभ कर मजदूरों को कार्य मुहैया करायें – कमिश्नर डॉ. भार्गव

*निर्माण कार्य प्रारंभ कर मजदूरों को कार्य मुहैया करायें – कमिश्नर डॉ. भार्गव*

रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने दोनों संभागों के सभी जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्य प्रारंभ कर मजदूरों को मजदूरी मूलक कार्य मुहैया करायें। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध हों यह सभी कलेक्टर्स सुनिश्चित करें। ऐसे निर्माण कार्य जो भूमि विवादों के कारण लंबे समय से लंबित हैं ऐसे सभी निर्माण कार्यों को सूचीबद्ध कर उनका निराकरण अभियान चलाकर करायें। भूमि विवादों के निराकरण के पश्चात लंबित अथवा अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करायें। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने उक्त निर्देश गत दिवस शहडोल जिले में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिये।

बैठक में कमिश्नर डॉ. भार्गव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना का रीवा एवं शहडोल संभाग में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें। इस योजना के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को ही योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने कपिलधारा योजना के निर्माण कार्य वर्षा के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन तालाब योजना, खेल मैदान निर्माण योजना सहित ग्रामीण विकास विभाग के अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा करते हुए कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि सड़क निर्माण के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा निर्माण कार्य तेजी से कराएं। बैठक में उन्होंने अधोसंरचना विकास, पेयजल तथा गेंहू उपार्जन के कार्यों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

2278 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *