अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध तक सभी मौजूदा वीजा स्थगित किए गए
6, मई 2029/ ये सभी वीजा पिछले आदेश में इस महीने की तीन तारीख तक निलम्बित किए गए थे। यह आदेश कुछ निश्चित श्रेणी के वीजा पर लागू नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी वीजा अंतरराष्ट्रीय उडानों पर रोक की अवधि हटाने तक निलम्बित रहेंगे।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि भारत आने के लिए किसी भी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए बहु-प्रवेश वीजा और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया- ओ सी आई कार्ड अगले आदेश तक निलम्बित रहेंगे।
सरकार ने भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय वायु यात्रा पर रोक हटाने की तिथि से तीस दिन बाद तक परामर्श सेवा देने का फैसला भी किया है।पीआरओ।
1409 views





