उबर कैब द्वारा उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को कलेक्टर ने दी अनुमति

*उबर कैब द्वारा उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को कलेक्टर ने दी अनुमति*

इंदौर।जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने
कोविड-19 से संबंधित आपातकालीन व्यवस्था के अंतर्गत उबर कैब प्राइवेट लिमिटेड को उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के संचालन की अनुमति प्रदान की है।

उबर कैब द्वारा इस इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए यह आवश्यक होगा कि, प्रत्येक एंबुलेंस का उपयोग होने के पश्चात उसे अनिवार्यतः सैनिटाइज किया जाए एवं सैनिटाइजेशन संबंधी सामग्री उबर कंपनी के द्वारा प्रदान की जाए। एंबुलेंस के चालक को आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हैंड ग्लव्स, मास्क, कैप इत्यादि पहनना अनिवार्य होगा। इन एंबुलेंस की ट्रिप मात्र निर्धारित अस्पतालों पर ही पूर्ण हो सकेगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि उक्त सेवा हेतु प्रथम चरण में कुल 50 एंबुलेंस का उपयोग किया जा सकेगा। एम्बुलेंस का संचालन पूर्णतः जिला प्रशासन के नियंत्रण में होगा एवं इसके लिए निर्धारित किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करना अनिवार्य होगा।

1883 views