कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए ग्वालियर से 150 बसें रवाना

कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए ग्वालियर से 150 बसें रवाना
ग्वालियर । राजस्थान के कोटा शहर में रहकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के सैकड़ों की संख्या में छात्रों को प्रदेश में वापस लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं इसी क्रम में ग्वालियर से 150 बसें कोटा मध्यप्रदेश के बच्चों को लाने के लिए गई हैं। इन बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज्ड कर सैनिटाइजर के सुरक्षा कवच में भेजा गया है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी उक्त बसों में किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के जो बच्चे राजस्थान के कोटा शहर में अध्ययन हेतु गए हैं , उन्हें घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ग्वालियर से 150 बसें कोटा के लिए रवाना की गई हैं। ग्वालियर में बसों का सैनिटाइजर के माध्यम से सुरक्षा कवच भी बनाया गया है ।
नगर निगम की पूरी टीम ने पूरे दलबल के साथ हर बस को सैनिटाइज्ड करने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित कर बच्चों को लेने के लिए रवाना करने की कार्रवाई की है।
ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कोटा से बच्चों को लाने के लिए बस रवाना करने के साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नोवोल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय जाते व आते समय जरूर किए जाएं । बच्चों को किसी भी प्रकार के परेशानी ना हो इसके लिए भी प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं।

1366 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *