कलेक्टर – एसपी ने भी किया संक्रमित क्षेत्र में दवा का छिड़काव
होशंगाबाद। कोरोना से जीतने के लिए शासन प्रशासन के साथ देश की जनता हर संभव प्रयास कर रही है शनिवार को होशंगाबाद जिले के कलेक्टर धनजंय सिंह और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने इटारसी नगर में कोरोना संक्रमित क्षेत्र का भ्रमण किया तथा बचाब कार्य में जुटे लोगों का मनोबल बढाने के लिए स्वयं कोरोना संक्रमित क्षेत्र नाला मोहल्ला में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवाई का छिड़काव किया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों से आग्रह किया कि प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं, सामग्रियों की आपूर्ति डोर टू डोर सुनिश्चित की जाएगी आप सभी घरों में ही रहे, सावधान रहें , सुरक्षित रहें। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह, एसडीएम सतीश राय, एसडीओपी महेन्द्र मालवीय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
विदित रहे कि आज दिनांक तक 263 जांच सेंपल के लिए गए थे जिनमें से 183 की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें 19 पाजेटिव केश मिले है। इटारसी के दो पाजीटिव भोपाल में दर्ज है ।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी होशंगाबाद डा सुधीर जैसानी ने बताया कि जिले में कुल 21पाजीटिव है और सभी इटारसी नगर के है वहीं उन्होंने कहा कि जिले में 23066 व्यक्ति होम कोरनटाइन में है ।
1750 views





