कल से इंदौर में सख्ती अपनाएगा जिला प्रशासन*

*कल से इंदौर में सख्ती अपनाएगा जिला प्रशासन*

इंदौर. कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए इंदौर प्रशासन साेमवार से और सख्त हाेने जा रहा है। इसके संकेत कलेक्टर मनीष सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद दिए। रविवार काे देशभर के अफसरों के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने को लेकर रणनीति बनाई गई। मंथन में सामने आया कि भीलवाड़ा, आगरा में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिस प्रकार से कानून का सख्ती से पालन कराया गया, उसे एक मॉडल की तरह लागू करना होगा। इसके बाद इंदौर में बेवहज घूमने औ कानून का पालन नहीं करने वालों के लिए अस्थाई जेल बनाए जाने पर विचार किया गया है। वहीं, भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस को लाठीचार्ज की छूट दी गई है।

2099 views