*सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री लाहोटी ने सुरक्षा किट के लिये दी एक लाख रुपये की मदद*
इंदौर।सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर सी लाहोटी ने कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट कीट उपलब्ध कराने के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि दी है। उन्होंने यह सहायता राशि भारतीय रेडक्रास सोसाइटी इंदौर के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा की है।
प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिये पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पी.पी.ई. किट) को क्रय किये जाने हेतु रेडक्रॉस सोसायटी इंदौर को दान देने की अपील की थी। उल्लेखनीय है कि पी.पी.ई. कीट वायरस से सुरक्षा हेतु नितांत आवश्यक है।






