*दिल्ली में जीत के बाद देशभर में विस्तार के लिए ‘आप’ लड़ेगी सभी स्थानीय निकाय चुनाव*
‘आप’ नेता गोपाल राय ने बताया है कि दिल्ली में दोबारा भारी बहुमत से जीत के बाद देशभर में विस्तार के लिए पार्टी सभी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी जिसकी शुरुआत गुजरात व मध्य प्रदेश से होगी। बकौल राय, ‘राष्ट्र निर्माण के लिए आप से जुड़ें’ अभियान के ज़रिए बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचेंगे और उन्हें कार्यकर्ता बनाएंगे।
2282 views





