*इंदौर। 20 हजार का इनामी कुख्यात भूमाफिया बाबी छाबड़ा गिरफ्तार कर लिया गया है।*
बाबी छाबड़ा,को इंदौर क्राइम बांच ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा ने पत्रकारों को उसके पकड़े जाने की जानकारी दी। उसे ओमेक्स सिटी के पास से पकड़ा गया। उसका पूरा नाम बॉबी उर्फ रणवीर सिंह छाबड़ा है।
विगत दिनों से शहर में चल रही भू माफिया मुहिम में बाबी छाबड़ा के रिदम और घुघट गार्डन तोड़ने के बाद उसके खिलाफ आई शिकायतों पर जालसाजी की कार्यवाही की थी। इससे बचने के लिए उसने नेताओ की शरण ली, लेकिन उसे खास मदद नही मिली। जालसाजी के दर्ज मामलो में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बाबी, चिराग शाह और चम्पू अजमेरा पर कल ही 20 हजार का इनाम रखा था। इसके बाद बाबी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया।






