जल्द ही मारोठिया सराफा भी पहुचेगी निगम की टीम_*
_निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही नगर निगम की रिमूवल और मार्केट विभाग की टीम राजबाड़ा के आस पास के बाजारों में भी पहुचेंगी। निगम प्रशासन का मानना है कि राजवाड़ा के आस-पास खजूरी बाजार, सराफा, पीपली बाजार ,बर्तन बाजार ,मारोठिया, बोहरा बाजार ,बजाज खाना चौक आदि अति व्यस्ततम बाजारों में व्यापारियों द्वारा आधी से ज्यादा सड़क पर सामान रखकर यातायात को अवरुद्ध किया जा रहा है। जिससे इन बाजारों में वाहन तो दूर खरीदारों को पैदल चलना भी मुश्किल होता है। निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इन बाजारों में भी व्यापारियों को अपना सामान सड़क के बजाय दुकानों के अंदर ही रखने की समझाइश दी जाएगी। और अगर समझाइश इसका असर नहीं दिखाई दिया तो निगम की टीमों द्वारा सामान जप्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी। अभी तक यह माना जाता रहा है कि इस क्षेत्र में नगर निगम इस तरह की कोई भी कार्यवाही नहीं कर सकता है। लेकिन अब निगम प्रशासन का मानना है कि पूरे शहर में सड़कों पर सामान रखने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।_
1719 views





