*100 दिवस से अधिक के प्रकरण 20 नवम्बर तक निपटाऐं-कलेक्टर

*समय पर प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही*
*100 दिवस से अधिक के प्रकरण 20 नवम्बर तक निपटाऐं-कलेक्टर*
*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*
भिण्ड कलेक्टर श्री छोटे सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देष दिए कि 100 दिवस से अधिक के लंबित प्रकरणों को 20 नवम्बर तक निराकृत करना सुनिष्चित करें। जिस अधिकारी के द्वारा प्रकरणो के निराकरण में लापरवहाी बरती जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही करने में कोताही नहीं बरती जाएगी।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने विभागवार समीक्षा के दौरान कहा कि जिस विभाग के अन्तर्गत आवेदनों का निराकरण की अपेक्षा प्रकरणों में बढोत्तरी हुई है, उन अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाए। कलेक्टर ने बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान बताया कि मेरे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने पर कई ऐसी षिकायते मिलती है कि गांव में बिजली के मीटर नहीं लगाए गए है, उसके बावजूद भी बिजली के बिल दिए जा रहे है। कलेक्टर ने उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारी से कहा कि इसकी समीक्षा की जाकर कार्यवाही करे। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपीएस कुषवाह को बैठक में निर्देषित किया कि 108 एम्बूलेंस चल रही है, उनमें कुछ काफी कंडम स्थिति में है, उन्हे शीघ्र दुरूस्त कराने की कार्यवाही करें।
बैठक में उपस्थित सभी जनपदो सीईआ को निर्देषित किया कि जहां-जहां शौचालय बने है, उनका वेरीफिकेषन करें, कई लोगों के द्वारा इस तरह की षिकायते की जा रही है कि हमारे यहां शौचालय बनाए ही नहीं गए है। उन्होंने एसडीएमगणो से कहा कि उनके क्षेत्र में आने वाली उपज मण्डियों का निरीक्षण करें और यह देखे कि खरीदी कार्य किया जा रहा है वह व्यापारी की मिलीभगत से तो नहीं हो रहा है। अगर व्यापारी संलिप्त पाए जाए तो उसका लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने सभी विभागो को निर्देषित किया कि उनके यहां तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के जितने भी पद रिक्त है, उनकी जानकारी अविलम्ब अपर कलेक्टर के पास भिजवाना सुनिष्चित करें। जिले के समस्त नगर पालिका/नगर परिषद सीएमओ से कहा कि शहर के अन्दर किसी भी प्रकार की होर्डिंग लगी नहीं मिलना चाहिए, जहां-जहां होर्डिंग लगी हुई है, उनको तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। जिन जिन विभागो में विधानसभा आष्वासनों के जवाब भेजे जाना है, वे तत्काल जवाब बनाकर भिजवाना सुनिष्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने आपकी सरकार के आपके द्वार अंतर्गत आनेे वाली षिकायतो का निराकरण तत्परतापूर्वक करना सुनिष्चित करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी भारती, एडीएम श्री अनिल कुमार चांदिल, मेहगांव श्री गणेश जायसवाल, अटेर श्री अभिषेक चौरसिया, गोहद श्री आरबी प्रजापति, लहार श्री ओमनारायण सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री डीके शर्मा, श्री शुभम शर्मा, सिद्वार्थ पटेल सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

1067 views