बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्रियों के घायल होने की सूचना है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा डुलहार फाटे के पास हुआ है। सड़क पर गड्ढा था जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कोशिश की और बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस डुलहार फाटे के पास गड्ढे को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे बस में सवार 7 यात्री घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल यात्रियों ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर गड्ढे अधिक होने के कारण ड्राइवर ने गड्ढे बचाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान बस पलट गई। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह दुर्घटना दोपहर दो बजे के करीब हुई। कुछ लोगों के अनुसार टायर फटने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर डायल 100, बोरगांव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं।

बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्रियों के घायल होने की सूचना है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा डुलहार फाटे के पास हुआ है। सड़क पर गड्ढा था जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कोशिश की और बस हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस डुलहार फाटे के पास गड्ढे को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे बस में सवार 7 यात्री घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल यात्रियों ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर गड्ढे अधिक होने के कारण ड्राइवर ने गड्ढे बचाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान बस पलट गई।
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह दुर्घटना दोपहर दो बजे के करीब हुई। कुछ लोगों के अनुसार टायर फटने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर डायल 100, बोरगांव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं।

1068 views