*मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया मेट्रो की निर्माणाधीन अंडरग्राऊंड टनल का निरीक्षण

*मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया मेट्रो की निर्माणाधीन अंडरग्राऊंड टनल का निरीक्षण*

इंदौर – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार 4 नवंबर को एयरपोर्ट रोड पर मेट्रो की निर्माणाधीन अंडरग्राऊंड टनल का निरीक्षण किया। टनल के निर्माणाधीन कार्य की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सामान्य स्थितियों में टनल के अंदर डाली जा रही रिंग आठ से लेकर नौ प्रतिदिन चढ़ाई जाती है, लेकिन यहां पर कार्यरत टीम ने एक दिन में 11 रिंग चढ़ाकर रिकॉर्ड बनाया है,क्योंकि इन सभी को कार्य समय पर पूर्ण करना है।
हमारे यहां पर टनल निर्माण के लिए विश्व की सबसे एडवांस उच्च तकनीक की मशीनें लाई गई है। टनल निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण पूर्ण होने में दो साल का वक्त लगेगा। अभी तक 90 मीटर की टनल बन चुकी है। 20 मीटर गहराई में टनल बनाई जा रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो टनल के जनरल मैनेजर राजपूत एवं इंजीनियरों के साथ बैठकर टनल के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने टनल के कार्य में लगे हुए टेक्निशियन और वर्कर्स की प्रशंसा की और सभी को दिपावली की शुकामनाएं देते हुए उनको मिठाई खिलाई।

0 views