महालक्ष्मी रेसकोर्स में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार एवं वॉकाथॉन

महालक्ष्मी रेसकोर्स में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार एवं वॉकाथॉन :

मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा दीदी रोड रनर्स समूह के साथ महालक्ष्मी रेसकोर्स में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह की मेंटर एवं 8 बार की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता धाविका लिलीमा अल्फांसो की विशेष उपस्थिति रही।

तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने लगभग 50 सदस्यों को नेत्रदान के महत्व, प्रक्रिया एवं सामाजिक उपयोगिता की जानकारी देते हुए नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक जागरूकता वॉकाथॉन में सहभागिता करते हुए नेत्रदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अणुव्रत क्षेत्रीय दक्षिण मुंबई संयोजक एवं दीदी रोड रनर्स सदस्य नरेंद्र मुनोत सहित रेलवे विभाग एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के मंत्री श्रेयांस मुनोत भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

603 views