मुंबई के भुलेश्वर में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया

मुंबई के भुलेश्वर में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया. ‘भुलेश्वर चा राजा’ के नाम से मशहूर भगवान गणेश की 22 फीट ऊंची मूर्ति लाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गई. मूर्ति की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

इस हादसे पर अब लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं अखिल पब्लिक फेस्टिवल समिति के प्रेसिडेंट हितेश जाधव ने भी नाराजगी जताई है. उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा, “यहां पर जो घटना घटी है वह बहुत ही निंदनीय है.” भगवान गणपति का आगमन हो चुका था, तभी पास की इमारतों से किसी ने मूर्ती के ऊपर ‘बैदा’ (अंडा) फेंका.

इस घटना के बाद यहां तनाव बढ़ गया. हमने पुलिस से अगले 24 घंटों के भीतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने हमारी बहुत मदद की है. हमें आश्वासन दिया गया है कि इस मामले में 24 घंटों के भीतर पूरी कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे भायखला से भुलेश्वर ले जाई जा रही 22 फुट ऊंची विशाल मूर्ति मंडप से 50-60 मीटर पहले अचानक गिर गई. मूर्ति की चपेट में आने से करीब 7 लोग घायल हो गए.

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम, बीएमसी के अधिकारी और मुंबई पुलिस मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू करके घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया.अस्पताल में भुलेश्वर में गणपति मंडल के अध्यक्ष समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया.

67 views