महापौर के काम से गदगद हुए मुख्यमंत्री

*इंदौर महापौर के काम से गदगद हुए मुख्यमंत्री, मंच से पुष्यमित्र भार्गव की जमकर तारीफ,कैलाश विजयवर्गीय ने भी महापौर के कामों की सराहना की*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यक्रम में उनके कामों की सराहना करते नजर आए। मंच से मुख्यमंत्री ने महापौर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर में ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने महापौर के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर में विकास और नवाचार की दिशा में लगातार बेहतर काम हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जिस तरह विकास कार्यों को गति दी है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने महापौर के नेतृत्व में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी कार्यशैली और प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री की ओर से मंच से मिली इस सार्वजनिक प्रशंसा को महापौर के कार्यकाल की बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

134 views