*इंदौर में बड़ा संदेश: नियम सबसे ऊपर, कानून सबके लिए समान*
*स्वयं के होर्डिंग हटवाए, शहरभर से अवैध होर्डिंग हटाने के भी दिए निर्देश -महापौर पुष्यमित्र भार्गव*
इंदौर में नियमों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मिसाल पेश की है। उनके निर्देश पर स्वयं के सभी अवैध होर्डिंग तत्काल हटाए गए।
महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं ने भावावेश में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे, लेकिन नियमों से बढ़कर कुछ नहीं है। इसलिए तत्काल उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संगठन के अवैध होर्डिंग लगे हों, बिना किसी भेदभाव के सभी को हटाया जाए।
*”स्वच्छ, सुंदर और नियमों का पालन करने वाला इंदौर ही हमारी पहचान है। कानून सबके लिए समान है और उसका पालन भी सभी को करना होगा।”*- महापौर पुष्यमित्र भार्गव
737 views





