अब पेट्रोल के लिए ई-20 जनता पार्टी की हुई एंट्री*
सोशल मीडिया पर चर्चित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तर्ज पर अब E20 जनता पार्टी नाम से एक नया ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ है। यह समूह इथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल के बजाय उपभोक्ताओं को 100 फीसदी पेट्रोल चुनने का विकल्प देने की मांग कर रहा है। यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ वाहन उपभोक्ताओं ने E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से अपने वाहनों के माइलेज पर असर पड़ने की शिकायतें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस मुद्दे को लेकर बने E20 जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी तेजी से समर्थन मिल रहा है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसके करीब 22 हजार और इंस्टाग्राम पर 30 हजार फॉलोअर जुड़ चुके हैं।






