मानव सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस बच्चों को स्कूल शूज़ एवं चॉकलेट वितरित

इंदौर। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर नोबल द्वारा आयोजित मानव सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस पर सेवा एवं संवेदना से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धानंद बाल आश्रम एवं रोटरी पॉल हैरिस स्कूल में किया गया।
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष विजयजी मेहता के आशीर्वाद से आयोजित इस सेवा प्रकल्प में बच्चों को स्कूल शूज़, चॉकलेट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
नोबल ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस सेवा अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य है। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ संपन्न यह कार्यक्रम सभी उपस्थितजनों के लिए प्रेरणादायी रहा।
1407 views





