मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन

भोपाल : 23 जुलाई, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक, प्रदेश की माटी के गौरव चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से चंद्रशेखर आजाद जी ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश हर भारतीय को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है।

201 views