मंत्री बोले, कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन ध्यान भटकाने वाला

मंत्री बोले, कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन ध्यान भटकाने वाला*
प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को ध्यान भटकाने वाला बताया। अलीगढ़ आगमन पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में यह सबसे आगे हैं। उन्होंने मोदी और योगी के नेतृत्व की सराहना की। मंत्री ने कहा कि इस नेतृत्व में देश ने लंबी छलांग लगाई है। कुछ लोगों को यह प्रगति हजम नहीं हो रही है। ऐसे लोग समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

1608 views