महापौर द्वारा लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर माल्यार्पण

*महापौर द्वारा लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर माल्यार्पण*

*महापौर ने दी अहिल्या उत्सव की शुभकामनाएं*

*माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आज शाम होगा गांधी हाल में अहिल्या उत्सव समारोह*

इंदौर, दिनांक 31 मई 2026। लोक माता देवी मां अहिल्याबाई होलकर की जयंती के पावन अवसर पर आज प्रातःकाल राजवाड़ा उद्यान परिसर स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर *पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य एवं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में विधायक सुश्री उषा ठाकुर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक माता मां अहिल्या देवी होलकर केवल मालवा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका त्याग, बलिदान, संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मां अहिल्या ने अपने शासनकाल में न्याय, विकास और जनभागीदारी का जो आदर्श स्थापित किया, वही इंदौर की पहचान और शक्ति है।

*महापौर श्री भार्गव* ने कहा कि वे मां अहिल्या से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद इंदौर शहर पर सदैव बना रहे तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शहर निरंतर विकास, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित करता रहे।

उन्होंने इंदौरवासियों को लोक माता मां अहिल्या देवी होलकर जयंती एवं अहिल्या उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज शाम 6:30 बजे माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गांधी हाल में आयोजित मां अहिल्या उत्सव समारोह 2026 के अंतर्गत सामूहिक वंदै मातरम गान, म्यूजिक लाइव कंसर्ट एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित है।

402 views