जन आक्रोश महिला यात्रा में गरजीं बेबी रानी मौर्य, राहुल गांधी का पुतला फूंका

जन आक्रोश महिला यात्रा में गरजीं बेबी रानी मौर्य, राहुल गांधी का पुतला फूंका*
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस मौके पर बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आधी आबादी के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को जनता आगामी चुनाव में करारा जवाब देगी। उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि विपक्ष को 2027 और 2029 के चुनावों में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां तृणमूल का प्रभाव कम हो रहा है और भाजपा मजबूत हो रही है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में नारेबाजी की गई।

67 views