बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी का ममता सरकार पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर जताया विरोध

बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी का ममता सरकार पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर जताया विरोध*
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित हत्या को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लोकतंत्र की जगह “डर और हिंसा का माहौल” बन गया है। कांग्रेस का आरोप है कि असनसोल में चुनाव बाद भड़की हिंसा के दौरान देबदीप चटर्जी पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। पार्टी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि कांग्रेस हिंसा की राजनीति के सामने कभी नहीं झुकेगी और अहिंसा व संविधान के रास्ते पर कायम रहेगी।

3015 views