*बालकृष्ण प्रजापति को भेजा जेल*
*प्लॉट पर कब्जे के मामले में भाजपा नेता सहित 3 लोगों पर केस दर्ज*
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। मानसी डेवलपर्स की ओर से सुमित्रा देवी और उनके भागीदारों ने न्यायालय के माध्यम से बालकृष्ण प्रजापत, भाजपा नेता प्रिंसपाल टोंग्या और राधा चतुर्वेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आईडीए की योजना 78 में आवंटित प्लॉट पर आरोपियों ने मिलीभगत कर अवैध कब्जा कर लिया। मुख्य आरोपी बालकृष्ण ने खुद को मालिक बताकर जाली हस्ताक्षरों से फर्जी रेंट एग्रीमेंट तैयार किया और मेसर्स चाय चौकी को किराए पर दे दिया। आरोपी टोंग्या के बैंक खाते में हर महीने 1 लाख रुपए किराया जमा कराया जा रहा था, उसी पैसे से वकीलों, IDA के दलालों को और इसमें सम्मिलित लोगो को पैसे दे रहा है आरोपी टोंग्या और राधा चतुर्वेदी । पुलिस जांच और न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 417, 420, 467, 468 और 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। *इसमें बालकृष्ण प्रजापति को आज दोपहर थाना लसूड़िया ने कोर्ट में पेस किया जिसमे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिया*
134 views





