मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन हेलिपेड विश्राम गृह का लोकार्पण किया
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिहस्थ 2028 की तैयारी के अंतर्गत आज प्रथम लोकार्पण कार्यक्रम में एक करोड़ 20 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह लोकार्पण किया ।
इस विश्राम गृह मे ऑफिस कक्ष, जनता से मिलने के लिए हाल और पायलट के लिए भी कक्ष बनाये गए है।
यह हेलीपैड उज्जैन सिहस्थ 2028 में अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता से मिलने के लिए बनाया गया है ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सिहस्थ 2028 के पहले कार्य का आज लोकार्पण करते हुए कहा कि उज्जैन सिंहस्थ में दुनिया हमारे सनातन वैभव को देखेगी।
134 views





