देश में एलपीजी और नेचुरल गैस की आपूर्ति सुरक्षित, अफवाहों से बचें

देश में एलपीजी और नेचुरल गैस की आपूर्ति सुरक्षित, अफवाहों से बचें*
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जहां संभव हो, नेचुरल गैस का अधिकतम उपयोग करें। राज्यों को अतिरिक्त 10% एलपीजी की आपूर्ति का भरोसा भी दिया गया है। देशभर में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम संचालित हैं। पिछले 24 घंटे में 4500 स्थानों पर छापेमारी हुई, जिनमें उत्तर प्रदेश में 1100 स्थान शामिल हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1800 जगहों पर सरप्राइज निरीक्षण किया। जहाजरानी मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी 22 जहाज और 6 नाविक सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में 25 भारतीयों को अभियान के तहत भारत लाया गया। देश के किसी भी पोर्ट पर कोई कंजेशन नहीं है और कार्गो आवाजाही सामान्य है।

1273 views