दवा निर्माण पर सख्ती: अब पूरे देश में एक समान नियम से मिलेगा लाइसेंस*

दवा निर्माण पर सख्ती: अब पूरे देश में एक समान नियम से मिलेगा लाइसेंस*
देशभर में दवा निर्माण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन CDSCO ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि अब दवा उत्पादन लाइसेंस डोजियर आधारित प्रणाली से दिए जाएं। नई व्यवस्था के तहत फार्मा कंपनियों को एक ही बार में दवा की गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रभाव, जांच रिपोर्ट और उत्पादन से जुड़ी पूरी जानकारी जमा करनी होगी। इसके बाद ही राज्य औषधि नियंत्रक विभाग लाइसेंस देने पर निर्णय लेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इससे घटिया दवाओं पर रोक लगेगी और कंपनियों की जवाबदेही तय होगी। हालांकि यह नियम आयुष दवाओं, कॉस्मेटिक्स और चिकित्सा उपकरणों पर लागू नहीं होगा। अब तक अलग-अलग राज्यों में अलग प्रक्रिया होने के कारण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। नई प्रणाली से पूरे देश में दवा निर्माण के लिए एक समान और सख्त मानक लागू होंगे।

1474 views