ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी

ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति रोकने या बाधित करने की कोशिश करता है, तो अमेरिका 20 गुना अधिक कठोर जवाब देगा। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ऐसी स्थिति में “मौत, आग और तबाही” का कहर ईरान पर गिर सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम कभी आवश्यक न पड़े। हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर चीन समेत कई देश निर्भर हैं। ट्रंप ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का जिक्र करते हुए कहा कि इसने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

1407 views