राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रकार आक्रमण हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं। उड़ान लगभग 25 मिनट चली और हेलीकॉप्टर पोखरण फायरिंग रेंज के ऊपर से गुजरा। राष्ट्रपति ने कॉकपिट से राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा कि प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रतीक है और उन्होंने वीर सैनिकों को सादर सलाम किया। ‘प्रचंड’ एलसीएच भारत का पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। इसमें उन्नत एवियोनिक्स, नाइट-अटैक क्षमता और शक्तिशाली हथियार जैसे एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिसाइलें, रॉकेट और 20 मिमी गन शामिल हैं।

1273 views