AI इम्पैक्ट समिट में तकनीकी सहयोग पर जोर, पीएम मोदी ने स्टार्टअप CEOs से की मुलाकात

AI इम्पैक्ट समिट में तकनीकी सहयोग पर जोर, पीएम मोदी ने स्टार्टअप CEOs से की मुलाकात*
नरेंद्र मोदी ने एआई और डीपटेक क्षेत्र के स्टार्टअप्स के CEOs से मुलाकात कर उभरती तकनीकों, नवाचार और हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी व स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। AI इम्पैक्ट समिट के पांचवें दिन भारत-अमेरिका संबंधों पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने तकनीकी साझेदारी को नए चरण में पहुंचाने की बात कही। वहीं N. Chandrababu Naidu समिट में ‘एआई एक्सेलरेटर आर्थिक विकास’ सत्र में भाग लेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार IBM, UNICC और IIT मद्रास समेत संस्थानों के साथ सात एमओयू पर हस्ताक्षर करेगी। समिट में वैश्विक विशेषज्ञों ने मानव हित में एआई के उपयोग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। आयोजन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

938 views