महाशिवरात्रि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं*
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संदेश में कहा कि महादेव की आराधना का यह महापर्व आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है। भगवान शिव की कृपा से जनमानस के जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और अटूट शक्ति का संचार हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का यह महापर्व भक्ति, तप, कल्याण और आत्मोद्धार का उत्सव है, जो जन-जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार की शक्ति को पुष्ट करता है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन संदेश कर्तव्यनिष्ठा, संयम, करुणा और लोक-कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं और यह पर्व पूरे प्रदेश में शांति, सौहार्द, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करेगा।






