*भारत-चीन व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर, द्विपक्षीय कारोबार 155.6 अरब डॉलर पहुंचा*
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति के बाद वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका और मजबूत हुई है। इसी बीच भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने बताया कि वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 155.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल से 12 फीसदी अधिक है। चीनी नव वर्ष समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद भारत-चीन संबंधों में सुधार आया है और आर्थिक सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। साथ ही, लोगों के बीच संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी दोनों देश काम कर रहे हैं।






