अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ के 100 सदस्यों ने आबूधाबी स्वामीनारायण मंदिर एवं दुबई मिरेकल गार्डन का किया भ्रमण
आबूधाबी / दुबई / इंदौर |
अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महिला संघ के 100 सदस्यों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान BAPS Swaminarayan Mandir Abu Dhabi के दर्शन कर गहन आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष श्रीमती विजया जैन, सचिव श्रीमती पूजा जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन ने किया।
मंदिर की पारंपरिक भारतीय शिल्पकला, वेद–उपनिषदों के श्लोक, रामायण–महाभारत के प्रसंग तथा वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना ने सभी सदस्यों को अत्यंत प्रभावित किया। संघ की सदस्यों ने इसे हर सनातनी के लिए अनिवार्य दर्शन स्थल बताया।
इसके पश्चात संघ की सदस्यों ने Dubai Miracle Garden का भ्रमण किया। विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के उद्यान के रूप में प्रसिद्ध मिरेकल गार्डन में 15 करोड़ से अधिक फूलों से बनी कलाकृतियाँ, हृदयाकार टनल, विशाल फ्लोरल स्ट्रक्चर और फूलों से सुसज्जित एमिरेट्स A-380 विमान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रेगिस्तान की भूमि पर पुष्पों से सजी यह अद्भुत रचना मानव कल्पनाशक्ति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश देती है।
महिला संघ के मार्गदर्शक वीरेंद्रकुमार जैन ने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक सौंदर्य—दोनों का दुर्लभ संगम रही, जिसने सभी को जीवन में सकारात्मकता, सेवा और सौहार्द के भाव से भर दिया।
5293 views





