राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डा. हेडगेवार समानार्थक शब्द हैं: डा. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डा. हेडगेवार समानार्थक शब्द हैं: डा. मोहन भागवत*
शताब्दी वर्ष पूरा कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में हाल के वर्षों में कार्यप्रणाली तथा विचारों में बदलाव आने की बातें होती हैं। इस पर खुद सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने स्पष्ट किया है। भागवत ने कहा कि जैसे-जैसे संघ नए रूप में विकसित होता है, लोगों को लगता है कि संघ बदल रहा है, लेकिन वह बदल नहीं रहा, क्रमशः प्रगट हो रहा है। यह बीज से पेड़ बनने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि संघ और डा. हेडगेवार समानार्थक शब्द हैं। डाक्टर साहब का जीवन, संघ का विचार व उसकी भावना सब कुछ है। संघ प्रमुख ने झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष शतक’ फिल्म के दो गीतों ‘भारत मां के बच्चे’ तथा ‘भगवा है मेरी पहचान’ के लोकार्पण के अवसर पर यह बात कही। इन गीतों को पार्श्वगायक सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है।

1742 views