*केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र में गंदा पानी पीने से कई लोग बीमार
कैलाश विजयवर्गीय मिले बीमार लोगों से कई दिनों से लोग कर रहे थे नगर निगम में गंदे पानी की शिकायत
इंदौर – सबसे स्वच्छ शहर में लोग गंदा पानी पीने से बीमार हो गए हे ना गजब वो भी केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में जी हा भागीरथपुरा जो विजयवर्गीय का क्षेत्र है यह कई लोग नल में आए गंदा पानी पीने से बीमार हो गए । लोगों का कहना है कि पानी पीने के बाद दर्जनों लोग तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पतालों में भर्ती हुए है । वही कई लोगों का घरों में उपचार जारी है । मामला सामने आने पर खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देर रात अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों से मिलकर इनके इलाज का इंतजाम किया । कैलाश विजयवर्गीय बोले कि क्या हुआ , कैसे हुआ सब जांच का विषय है । फिलहाल सबका उपचार प्राथमिकता है । आगे से ऐसी घटना ना हो इस पर काम करेंगे ।
6164 views





