इंदौर रीवा फ्लाइट को अयोध्या बनारस ओर प्रयागराज तक बढ़ाया जाए।

इंदौर रीवा फ्लाइट को अयोध्या बनारस ओर प्रयागराज तक बढ़ाया जाए।

भारतीय जनता पार्टी के कमलेश खंडेलवाल ने कहा इंदौर रीवा फ्लाइट को इंदौर में बसे रीवाचल के 2 लाख से अधिका नागरिकों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए उड्डयन मंत्री श्रीराम मोहन नायडू को पत्र लिखकर मांग की है हफ्ते में 3 दिन प्रारंभ की गई सेवा को क्रमशः एक एक दिन अयोध्या, बनारस और काशी तक विस्तारित किया जाए।
इंदौर से वर्तमान में इन प्रमुख तीर्थों को इंदौर से डायरेक्ट जोड़ने वाली फ्लाइट उपलब्ध नहीं है।इंदौर रीवा को प्रमुख तीर्थों से जोड़ने पर इंदौर के आसपास के कई जिलों के नागरिकों को पवित्र तीर्थ नगरी जाने की डायरेक्ट फ्लाइट की सौगात मिल जाएगी।

कमलेश खंडेलवाल ने बताया पूर्व में इंदौर से उदयपुर अहमदाबाद नासिक किशनगढ़ और अन्य शहरी को जोड़ने वाली कई फ्लाइट प्रयाप्त यात्री नहीं मिलने के कारण बंद हो गई है।

इंदौर रीवा विमान सेवा को इन तीर्थ नगरियों से जोड़ने पर जहां आम जनता को सुविधा मिलेगी वहीं पर्याप्त यात्री मिलने से विमान सेवा निर्बाध रूप से संचालित होती रहेगी।

2211 views