*मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में 42 लाख लोगों के नाम कट गए हैं
एसआईआर सर्वे के बाद मध्यप्रदेश में 42 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं। इंदौर, भोपाल समेत तमाम शहरों के लाखों लोगों के नाम अब वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। आप दो आसान तरीकों से अपना नाम जांच सकते हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में Voter Helpline App डाउनलोड करें। ऐप में ‘Search in Electoral Roll’ (मतदाता सूची में खोजें) विकल्प पर जाकर आप अपना नाम, पिता का नाम या अपनी वोटर आईडी (EPIC) नंबर डालकर स्थिति जांच सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया में सहज नहीं हैं तो आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं। उनके पास पूरे क्षेत्र की ड्राफ्ट सूची उपलब्ध होगी। इसके अलावा यह सूची आपके तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में भी निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।






