केरल निकाय चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत
केरल में हुए निकाय चुनाव के नतीजों ने हलचल मचा दी। वक्फ विवाद से जुड़े इलाके मुनंबम में जीत ईसाई समुदाय में BJP की बढ़ते समर्थन के रूप में देखी जा रही है। BJP के केरल महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ ने मुनंबम वार्ड की जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने दावा किया कि यहां रह रहे 500 ईसाई परिवार वक्फ बोर्ड के कथित अवैध दावों की वजह से अपने घरों से बेदखली का सामना कर रहे थे। BJP ने उनका खुलकर साथ दिया था।
3015 views





