ट्रंप के बाद मेक्सिको क्यों लगा रहा भारत पर 50% टैरिफ? 2026 से होगा लागू*
नई दिल्ली। डोनल्ड ट्रंप के बाद मेक्सिको ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। जो 2026 से लागू होगा। अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारत और चीन सहित कुछ एशियाई देशों से आयातित चुनिंदा उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की मंजूरी दे दी है। यह कदम देश की इंडस्ट्री और उत्पादकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। नए टैरिफ 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे।






