अमेजन ने की भारत में 2030 तक 3.14 लाख करोड़ रुपए निवेश की घोषणा, एआई और निर्यात पर होगा फोकस*
अमेजन ने भारत में 2030 तक लगभग 3.14 लाख करोड़ रुपए निवेश करने की योजना की घोषणा की है। यह निवेश कंपनी के सभी बिजनेस सेगमेंट में किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, निवेश का मुख्य फोकस एआई आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात बढ़ाना और रोजगार सृजन होगा। अमेजन का लक्ष्य है कि भारत से उनका निर्यात वर्तमान में 20 अरब डॉलर से बढ़ाकर 80 अरब डॉलर तक पहुँचाया जाए।






