राष्ट्रपति भवन में पुतिन के लिए परोसा गया राजकीय शाकाहारी रात्रिभोज

राष्ट्रपति भवन में पुतिन के लिए परोसा गया राजकीय शाकाहारी रात्रिभोज*
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में भव्य स्वागत किया गया। उनकी आगमन से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस डिनर में पुतिन को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया, जिसमें भारतीय पारंपरिक थाली भी शामिल थी। डिनर की शुरुआत दक्षिण भारतीय मुरुंगेलाई चारू (सूप) से हुई। इसके अलावा मेन्यू में गुच्छी दून चेटिन (कश्मीरी अखरोट से भरे मशरूम), अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का जैसी विविध भारतीय डिशेज़ शामिल थीं।

4020 views