संसद का शीतकालीन सत्र हुआ शुरू, 19 दिसंबर तक सत्र चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र हुआ शुरू, 19 दिसंबर तक सत्र चलेगा*
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है और यह 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 दिनों में कुल 15 बैठकें होंगी। यह 18वीं लोकसभा का छठा सत्र है। सत्र में एटॉमिक एनर्जी समेत 10 नए विधेयक संसद में पेश किए जाने की संभावना है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद पहली बार राज्यसभा की कार्यवाही का सभापति के तौर पर संचालन कर रहे हैं।

1474 views