*विंग कमाण्डर दीपेश जैन का अभिनन्दन

*विंग कमाण्डर दीपेश जैन का अभिनन्दन*

एक फौजी का सौभाग्य होता है कि वो वास्तविक वार मे सम्मिलित हो, पूरा जीवन सेना मे रहते हुए बीत जाता है किन्तु मुझे ये सौभाग्य शीघ्र ही प्राप्त हुआ, विंग कमाण्डर श्री दीपेश जैन ने अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा इन्दौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया, मीडिया प्रभारी एम के जैन ने बताया कि शहीद गौतम जैन के अनूपनगर स्थित निवास पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमतप्रकाश जैन, अध्यक्ष राजेन्द्रकुमार जैन, श्रीमती सुधा जैन, डॉ. सिद्धार्थ जैन ने विंग कमाण्डर श्री दीपेश जैन, श्रीमती निधि जैन का शॉल, श्रीफल द्वारा स्वागत कर पल्लीवाल जैन समाज की ओर से अभिनन्दन पत्र भेंट किया, कार्यक्रम का संचालन राजीवरतन जैन किया एवं आभार मंत्री इन्द्रकुमार जैन ने माना

9782 views