दो चरणों का मतदान पूरा, एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी के संकेत

दो चरणों का मतदान पूरा, एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी के संकेत*
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। अब राज्य में नतीजों का इंतजार है, जो 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी बीच, विभिन्न सर्वे एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी के संकेत मिले हैं। मैट्रिज, पी मार्क, जेवीसी पोल, पीपल्स पल्स, पीपल्स इनसाइड, चाणक्य स्ट्रैटजीज और एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, राजग (एनडीए) एक बार फिर सत्ता में लौट सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है।

4556 views