✨ “उमंग” दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल – 11-12 अक्टूबर, अभय प्रशाल, इंदौर ✨
अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिलासंघ द्वारा आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करते हुए
पिछले 15 वर्षों से लगातार “उमंग दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजया जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत की हुनरमंद और उद्यमी महिलाओं को एक मंच देना है, ताकि उनका कौशल और आत्मनिर्भरता समाज के सामने आ सके।
सचिव वंदना जैन एवं कोषाध्यक्ष सुशिला बेताला ने जानकारी दी कि यह आयोजन 11-12 अक्टूबर को अभय प्रशाल, इंदौर में होगा, जिसमें लगभग 150 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पर शॉपिंग के साथ स्वादिष्ट फूड ज़ोन भी विशेष आकर्षण रहेगा।
आज कार्यक्रम के सभी संयोजकों एवं पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में “उमंग” के बैनर एवं आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन किया गया।
सचिव पूजा जैन ने बताया कि महिला संघ पिछले 30 वर्षों से लगातार समाज सेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस दीपावली, खरीदारी का आनंद और समाज सेवा का संगम – केवल “उमंग शॉपिंग फेस्टिवल” में!






