प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति सहित अन्य राजनेताओं ने दी बधाइयां*
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं ने शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में उनके समर्थक और नागरिक भी सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं।






