राष्ट्रभाषा हिन्दी हमारा स्वाभिमान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

*राष्ट्रभाषा हिन्दी हमारा स्वाभिमान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं*

भोपाल ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी हमारी पहचान है। हिन्दी हमारा स्वाभिमान है हिन्दी से ही हमारा मान-सम्मान है। हिन्दी में आनन्द है, ज्ञान है, विज्ञान है, संस्कार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी अपनी राष्ट्रभाषा भाषा हिन्दी के प्रति सम्मान प्रकट करें और सदैव *’हिन्दी हैं हम’* की गर्वोक्ति का उद्घोष करें।

2680 views