*अहिल्या चेम्बर्स कॉमर्स ऑफ इंडस्ट्रीज के बैनर तले वोकल फॉर लोकल एक दृढ़ संकल्पित मिशन बनेगा*।
*8जून को 125व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शपथ लेगे*
इंदौर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान गांव गांव शहर शहर में व्यापारी विदेशी मॉल नहीं बेचे और वोकल फॉर लोकल के अभियान को आत्मसाध करे। इस अभियान को अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के आनुषंगिक सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी 8 जून को शपथ लेगे।
अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ओर नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड में मध्य प्रदेश के एकमेव प्रतिनिधि सदस्य रमेश खंडेलवाल ने कहा कि हम वोकल फॉर लोकल के अभियान के जरिए अपने अपने व्यवसाय के प्लेट फार्म को मजबूत करते हुए हमें अपनाराष्ट्र के प्रति समर्पण धर्म भी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक तौर पर तभी सुदृढ़ बनेगा । हम अगर अपने व्यापार के जरिए वोकल फॉर लोकल के प्रति समर्पित भाव ले आते है तो है अपने स्वाभिमान को स्वत: ही ऊंचा पाएंगे। अहिल्या चेम्बर्स एसोशिएशन ज्वाइंट सेक्ट्री अक्षय जैन ने बताया कि आज व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के बैठक सियांगज व्यापारी एसोशिएशन हाल में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर सियांगज व्यापारी एसोशिएशन के उपाध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अब भारत के हर व्यापारियों को अपने लिए जीवन मंत्र बनाना ही होगा। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशिएशन ने चीन बंगलादेश कपड़ा नहीं बेचने का जो संकल्प लिया निश्चित ही वह एक प्रशंसनीय ओर अनुमोदनीय है । दृढ़ संकल्प का दिया जलाकर ही दुश्मन देशों की आर्थिक कमर तोड़ना होगी।
इस अवसर पर क्रेड़ाई के पूर्व चेयरमैन लीलाधर माहेश्वरी,ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के राकेश तिवारी,प्लाइवुड एसोशिएशन के नरेंद्र बाफना , सुनील गांग, गोविंद अग्रवाल, मनीष निगम,लोहा व्यापारी एसोशिएशन के इसाक भाई, अनुराग बोथरा ,अंकुश जैन पेडेवाला नईम पालवाला, सहित अनेक व्यापारिक संगठनों ने इस अभियान को सफल बनाने के सुझाव रखे।
अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंड्रस्ट्रीज के ज्वाइंट सेक्ट्री अक्षय जैन ने बताया कि 8जून रविवार को जलसभा में प्रातः 11बजे से इंदौर के सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्य मित्र भार्गव क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा इस वोकल फॉर लोकल की व्यापारिक शपथ विधि में शामिल होगे।






